नवापारा-राजिम, 20 जनवरी। किसान नेता चंद्रिका साहू को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जिस पर किसान नेता साहू ने भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
श्री साहू ने कहा कि किसानों की हित में हमारी टीम हर मोर्चे पर आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भूपेश सरकार किसानों के हित में हर कार्य में विफल है, जिसके चलते प्रदेश के किसान परेशान है।
चंद्रिका साहू को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में लिए जाने पर पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अनिल जगवानी, धनमती साहू, भूपेंद्र सोनी, नवल साहू, नागेंद्र वर्मा, संजीव टिंकू सोनी, मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, तुकाराम साहू, रवि साहू, मनीष देवांगन, बाबी चावला, संजय-ओम कुमारी साहू, प्रेम लाल साहू, चुम्मन कडरा, दिनेश यादव, रूपेंद्र चंद्राकर, कमल साहू, साधना सौरज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।