गरियाबंद
श्याम अग्रवाल ने किया सांसद रूपकुमारी चौधरी का स्वागत
25-Apr-2025 4:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 25 अप्रैल। महासमुंद लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज पिछले दिनों राजिम दौरे पर थे। जिनका भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के श्याम अग्रवाल ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय भी मौजूद थे। मौके पर श्री अग्रवाल नेताओं से विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने हेतु चलाए गए सुशासन तिहार की जमकर तारिफ की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्रदेश के लाखों लोगों की समस्याओं का त्वरिक निराकरण हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे