गरियाबंद

टॉपर प्रेमीन का शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष-सदस्यों ने किया सम्मान
01-May-2026 4:54 PM
टॉपर प्रेमीन का शाला प्रबंधन समिति  के अध्यक्ष-सदस्यों ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 1 मई। नगर के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजिम के होनहार छात्र प्रेमीन सोनकर 96.40 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप टेन में दसवां स्थान सुनिश्चित किया है। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवकी साहू, सदस्य मधु नथानी, वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल उनके निवास स्थान पहुंचकर पुष्प माला से स्वागत कर,मिठाई खिलाकर प्रेमीन सोनकर का सम्मान कर बधाई शुभकामनाएं दिए। कॉमर्स संकाय की छात्रा प्रेमिन ने सभी पांचों विषयों में डिस्टेंसन प्राप्त किया है, नगर की बेटी प्रेमिन सोनकर के टॉप टेन में दसवां स्थान हासिल करने पर पूरे नगर में खुशी का माहौल है,नगर वासी व शुभचिन्तकों ने लगातार उनके घरों में जाकर बधाई शुभकामनाएं दे रहे हैं। उक्त अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवकी साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में 12वीं क्लास में टॉप टेन आना यह विद्यालय परिवार और नगर के लिए गौरव की बात है। विषम परिस्थितियों में,सीमित संसाधनों में कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करना बहुत बड़ा उपलब्धि है।इसके लिए समस्त प्रबंधन समिति और शिक्षकों की ओर से बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल ने भी पूरे नगर वासियों की ओर से बधाई शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट