गरियाबंद

प्राथमिक शिक्षा सामाजिक व नैतिक विकास का आधार- योगिता सिन्हा
01-May-2026 4:56 PM
प्राथमिक शिक्षा सामाजिक व नैतिक विकास का आधार- योगिता सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 1 मई। शासकीय प्राथमिक शाला किरवई में परीक्षा उपरांत परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। कक्षा पहली से पांचवीं तक के परीक्षा परिणाम घोषणा के अवसर पर अंचल की प्रतिष्ठित समाजसेवी पृथ्वीम जन कल्याण समिति के सदस्यों ने स्कूल जाकर उत्कृष्ट एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया।

पृथ्वीम फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने बताया कि राजिम नवापारा क्षेत्र के स्कूलों द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है। फाउंडेशन अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुवे परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन एवं पुरस्कृत करने का कार्य कर रही है। कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनके आगे शिक्षा का राह प्रशस्त करने का जिम्मा पृथ्वीम फाउंडेशन ने उठाया है। प्राथमिक स्कूल शिक्षा की नींव होती है। प्राथमिक शिक्षा सामाजिक एवं नैतिक विकास का आधार है। जिसे मजबूत करने का प्रयास पृथ्वीम वेलफेयर सोसाइटी कर रही है। उसी कड़ी में ग्राम किरवई के प्राथमिक स्कूल के परीक्षा परिणाम के अवसर पर बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। स्कूल के सभी बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया है।

रेणुका ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्राथमिक शाला किरवई के बच्चों को ग्रीन आर्मी की अध्यक्ष रेणुका तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। बच्चों को अपने घरों एवं आसपास खुले स्थानों में फलदार एवं अन्य पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का मुख्य कारण पेड़ पौधों की कटाई है। हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ग्लोबल वार्मिंग से निजाद पाना होगा। परीक्षा परिणाम घोषणा के अवसर पर स्टेला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा सायरानी, समाजसेविका सविता गोस्वामी, वरिष्ठ नागरिक कुमार दुबे, प्रधानपाठक खेलन राम साहू, शिक्षिका मधु, मानकी चंदेल, उषा साहू, संतोषी साहू, पंच प्रतिनिधि ईश्वर साहू, पालक प्रतिनिधि लता साहू, संतु राम मारकंडे, कोमल साहू, उमेश साहू, पालकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट