दन्तेवाड़ा

दूरस्थ गांव भी पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
23-Apr-2025 9:18 PM
दूरस्थ गांव भी पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

 मीडिया से मुखातिब हुए कलेक्टर
दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल। दंतेवाड़ा के नवीन प्रशासनिक मुखिया कुणाल दुदावत सयुक्त जिला कार्यालय में बुधवार को मीडिया से रुबरु हुए। इस दौरान  प्रशासन की प्राथमिकता की विस्तृत जानकारी दी।
 सर्वप्रथम सेवा काल की संक्षिप्त जानकारी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थापना से पूर्व वे बतौर कलेक्टर कोंडागांव जिले में 15 महीनों तक सेवायें दे चुके है।

श्री दुदावत ने कहा कि  प्रशासन पारदर्शी कार्यशैली में कार्य करेगा। शासन की फ्लैगशिप योजनाएं जैसे नियद नेल्ला नार को विशेष तवज्जो दी जाएगी। जिसकी माध्यम से संबंधित नागरिकों को बेहतर सुविधायें मिलेंगी।

दंतेवाड़ा जैविक उत्पादन करने वाला जिला है। जिले के किसानो को बेहतर बाजार उपलब्ध करानें हर संभव प्रयास किया जाएगा। जैविक किसानों को प्रशिक्षण सहित प्रोत्साहन दिया जाएगा।
जिले में संचालित नवाचारों को आगे बढ़ाया जाएगा।

पर्यटन सुविधाओं के माध्यम स्थानीय लोगों को रोजगार हासिल होता है अत: पर्यटन केंद्रों में बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। जिससे पर्यटकों को सपरिवार समय व्यतीत करने की इच्छा हो।

युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसे रोजगार के अवसर पैदा किये जा सके।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कह जिले के दूरस्थ गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। इसके अंतर्गत सभी मातृत्व सुविधायें शामिल हंै।

उन्होंने कहा कि शिक्षा में विगत 1 दशक से बेहतर कार्य हो रहा है। शत - प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में पंजीयन और बेहतर परिणाम हेतु गंभीर प्रयास किए जाएंगे। मैदानी अमले को गंभीरता पूर्वक कार्य करना होगा। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे और उप संचालक जनसंपर्क, रंजीत पुजारी प्रमुख रुप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट