महासमुन्द
चाकू लहराने वाले को पुलिस ने पकड़ा
17-Apr-2025 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 17 अप्रैल। महासमुंद पुलिस ने 14 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर बरबसपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति को चाकू रख कर लहराते हुए लोगों को डराने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला महासमुंद थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर के सूचना मिली की बरबसुपर मोड़ एनएच 53 सडक़ किनारे ग्राम बिरकोनी के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू रख कर लहराकर आम जन को आतंकित करने की मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके में एक व्यक्ति को चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराते धमकाते पकड़ा है। आरोपी का नाम बली राम माण्डले 36साल निवासी वार्ड 20 ग्राम बिरकोनी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


