महासमुन्द
गाज से बालक बेहोश
30-May-2026 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ंमहासमुंद, 30 मई। कल शाम तेज हवा के साथ हरनादादर गांव में लगभग आधे घंटे झमाझम बारिश के साथ अचानक तेज हवा के साथ बिजली कडक़ने से एक घर में गाज गिरी। गाज से 15 वर्षीय बालक बेहोश हो गया एवं घर की बिजली के वायर जल गए। संयोग से कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई। बालक को यहां अस्पताल लाया गया, उसका उपचार चल रहा है। बालक अब स्वस्थ्य है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना शाम लगभग 4.30 बजे की है। सत्यम के पिता खेमन ने बताया कि सत्यम घर में सो रहा था। बिजली की जोरदार कडक़ड़ाहट और से तेज रौशनी से बच्चा बेहोश हो गया। बालक सत्यम के माता-पिता ने उसे अस्पताल पहुुंचाया। रास्ते में ही सत्यम को होश आ गया था। बहरहाल सत्यम डाक्टरों की देखरेख में हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


