बलौदा बाजार

डॉ. अम्बेडकर को कांग्रेसियों ने किया याद
16-Apr-2025 3:33 PM
डॉ. अम्बेडकर को कांग्रेसियों ने किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 15 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर स्थानीय गुरूनानक वार्ड, स्थित बाबा साहेब की आदमकद मूर्ति पर विधायक इन्द्र साव ने माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने उन्हें सादर नमन करते हुए याद किया।

श्री साव ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती का पर्व समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। अम्बेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है तथा उन्हें विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है।

 

उन्होंने कहा यह केवल एक जयंती नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना का उत्सव है। अम्बेडकर जयंती का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारा और न्याय के विचारों को फैलाना है। डॉ. अम्बेडकर ने संविधान निर्माण में जो योगदान दिया, वह भारत को एक आधुनिक, लोकतांत्रिक और समतावादी राष्ट्र बनाने की नींव था, उन्होंने महिलाओं, पिछड़े वर्गों और दलित समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए और उन्होंने नारा दिया था शिक्षित बनो, आंदोलन करो, संगठित रहो। इस नारे से बहुत कुछ सिखने को मिलता है।

 

बाबा साहेब ने जन सभाओं में अक्सर कहां करते थे- शिक्षा उस शेरनी के दूध के समान है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश, समाज के नव निर्माण में सभी को योगदान देना चाहिए। यह संविधान हमें समानता और अधिकारों की रक्षा की गारंटी देता है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह ठाकुर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व निगम सदस्य सतीश अग्रवाल, पूर्व श्रम कल्याण सदस्य आलोक मिश्रा, अभिनव यदु, पार्षद चंद्रकांत खुंटे, संतोष अग्रवाल, पूर्व पार्षद प्रमेन्द्र तिवारी, रेवाचंद पारप्याणी, सत्यजीत शेण्डे, सचिन्द्र शर्मा, मनमोहन कुर्रे, रोहित साहू, शरीफ अब्बास, कुमारी जांगड़े, शेषनारायण यदु, नवीन बक्स, मदन ठाकुर, शैलेन्द्र अहिवार, कुंजू साहू, प्रशांत राउत, सरगम होमने, सचिन भोयर, अमन मेश्राम, राहुल मेश्राम, सचिन उईके, कविता रूसी, आशा डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, उनके अनुवाई गण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news