बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 11 सितंबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल जब वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जा रहे थे, तो रास्ते में चंदेरी में उनका स्वागत हुआ।
भूपेश बघेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश का आलम ऐसा था कि पूरा कस्बा नारेबाजी से गूंज उठा। पुष्पवर्षा के बीच कांग्रेसजनों ने उन्हें जनता का सच्चा नेता बताते हुए अपने कंधों पर बिठा लिया।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव के साथ विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, सावित्री मंडावी, गिरीश देवांगन, विद्या भूषण शुक्ला, सुशील शर्मा, सन्नी अग्रवाल, ईश्वर सिंह ठाकुर, शैली भाटिया, दिवाकर मिश्रा, मोहन गायकवाड़, श्याम लाल देवांगन, दशरथ चंद्राकर, हीरालाल साहू, कोमल टंडन, दिनेश साहू, लाला वर्मा,लोमन घृतलहरे, रंजीत सोनवानी, शेष नारायण साहू, महेंद्र साहू,ईलू मसीह, कुबेर यदु,जानकीदास, रमेश धृतलहरे, सुनीता यादव, अजीत भट्ट, हिम्मत शर्मा, संतोष सोनी,अरूण यादव, नितिन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भूपेश बघेल ने कहा भाजपा ने जनता का वोट चुराकर सत्ता हासिल की है। लोकतंत्र में यह अन्याय ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकता। जनता ही असली मालिक है और अब वही इन वोट चोरों को गद्दी से उतारेगी।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को सिफऱ् धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसान विरोधी रवैये से जनता त्रस्त है। इसके विपरीत, भूपेश बघेल का शासन किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी, गोधन न्याय योजना और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता के दिलों में आज भी बसा हुआ है।