रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 को आ रही कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
19-Mar-2025 5:19 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 को आ रही कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में यह ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का दौरा प्रस्तावित है। इसी संदर्भ में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बुधवार को विधानसभा परिसर का निरीक्षण और बैठक कर तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की।  बैठक में यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार तय किए गए, जिससे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि राष्ट्रपति  का दौरा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसके अलावा, राष्ट्रपति के साथ आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए उचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news