रायपुर

महाशिवरात्रि: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु मंदिरों में भस्मारती विशेष सिंगार
15-Feb-2026 7:34 PM
महाशिवरात्रि: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु मंदिरों में भस्मारती विशेष सिंगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 फरवरी। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महादेवघाट सहित प्रमुख शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया है। शाम को कई स्थानों पर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट