रायपुर
रायपुर, 15 फरवरी। पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में आज रविवार को दोपहर 11 बजे से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। महामाया मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव जी का रुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार, आरती पूजन आदि सम्पन्न हुआ। हजारों की संध्या में धर्मप्रिय श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लिया। न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी,वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर दुबे, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, कृपाराम यदु, विजय शंकर अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, शिबू शुक्ला, नितिन तिवारी आदि सदस्य गण उपस्थित थे। पूजन कार्य मंदिर के आचार्य पं श्रीकांत पांडे, पं मनोज शुक्ला, पं लक्ष्मीकांत पांडे ने संपन्न कराया। कार्यकर्ता के रूप में देवेंद्र शर्मा, दिलीप अग्रवाल, विनोद यदु, क्रांति कुमार अग्रवाल,भावेश शुक्ला, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, मुकेश दुबे, जगदीश देवांगन, कैलाश पटेल, बलदाऊ मिश्रा, मदन यदु, खूबचंद यदु, वैभव शर्मा, राकेश गुप्ता, आदि ने संपूर्ण व्यवस्था में भागीदार रहे।


