रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। पुलिस लाइन रायपुर के परेड ग्राउंड में सभी विशिष्ट एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा एस्कॉर्ट में लगे सभी पुलिसकर्मियों एवं ड्राइवर को वीआईपी के सुरक्षा ,वाहनों के रखरखाव आवाजाही के दौरान यातायात नियमों के पालन संबंधी निर्देश दिए । जवानों को ड्यूटी के दौरान जवानों के बेहतर टर्नआउट धारन करने, आर्म्स की सुरक्षा तथा वाहनों के रखरखाव, वीआईपी सुरक्षा के संबंध में विस्तार से बताया गया। सभी को ट्रैफिक सिग्नल का पूर्णत: पालन करने रेड सिग्नल पर वाहनों को अनिवार्यत: रोकने, ज़ेब्रा क्रासिंग से पहले वाहन खड़ी करने के संबंध में बताया गया। अस्पताल, कोर्ट तथा ऐसे स्थान जहाँ पर सायरन अथवा हार्न का उपयोग वर्जित है वहाँ पर न बजाने के निर्देश दिए है। साथ ही यह भी बताया गया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान अनावश्यक सायरन नहीं बजाए जाए।
सायरन के तेज आवाज से लोगों को परेशानी होती है । वीआईपी मूवमेंट के दौरान गाडी के दरवाजे से हाथ बाहर निकालकर या केन या लाठी बाहर निकाल कर इशारे का उपयोग न करें। इससे दुर्घटना भी घटित हो सकती है।
सभी जवानों एवं वाहन चालकों को कहा गया कि वीआईपी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी तथा यातायात संबंधी निर्देशों , ट्रैफिक सिग्नल और यातायात संकेतकों का पूर्णत: पालन किया जाएगा । विभाग द्वारा दिए गए दायित्वों का ईमानदारी एवं पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। इस दौरान ङ्कढ्ढक्क सुरक्षा में कार्यरत 70 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी और 30 ड्राइवर उपस्थित थे ।


