रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। पुरानी बस्ती और राजेंद्र नगर इलाके में बीती दिनों मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार सुशील ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहल्ले में रहने वाले ऋषभ शर्मा और हिना ने उसके साथ जबरन गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से हमला किया। घटना के बाद पीडि़त ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
वहीं अमलीडीह गंगा विहार इलाके में घरेलू विवाद ने तूल पकड़ लिया। जय श्री साहू ने नंद ओर परिवार वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पवन दास ने भी थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर काउंटर केस कायम किया है।
पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।


