रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन और एक कार भी जप्त की गई है। जिसकी कुल कीमत लगभग 32 लाख 67 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस को सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन के केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक कर में सवार दो व्यक्ति गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम हृषिकेश उर्फ ऋ षिकेश उर्फ ऋ षि सरोज (28 वर्ष) निवासी धमतरी एवं हिमांशु दामले (31 वर्ष) निवासी अंबागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर बताया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/26 के तहत धारा 20(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों से गांजा के सप्लाई नेटवर्क, फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
साल 2026 की अब तक की कार्रवाई
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने वर्ष 2026 में अब तक 12 प्रकरणों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 125.658 किलोग्राम गांजा, 2,04,700 रुपये नगद, 2 चारपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
50.94 किलोग्राम गांजा और नगदी बरामद
तलाशी लेने पर कर से अलग-अलग पैकेटों में 50.94 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नगद, 2 मोबाइल फोन तथा एक ञ्जश4शह्लड्ड कार (क्रमांक रू॥ 01 क्च 9616) जप्त की गई।
खमतराई ओवरब्रिज के पास आरोपी गिरफ्तार, 2.58 किलो गांजा जप्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। खमतराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 583 ग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 लाख 29 हजार 150 रुपये आंकी गई है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन में ख़मतरी पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना संकलन और निगरानी की जा रही है। 14 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना टीम ने मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश ग्रहकार उर्फ मलिंगा (32 वर्ष) निवासी रावणभाठा थाना मंदिर हसौद, वर्तमान पता बीएसयूपी कॉलोनी कोटा थाना सरस्वती नगर बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 2.583 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना खमतराई में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से गांजा की सप्लाई चेन, खरीदी-बिक्री के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।


