कोण्डागांव

कलार समाज पदाधिकारियों का चुनाव
17-Mar-2025 10:27 PM
कलार समाज पदाधिकारियों का चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 17 मार्च। कलार समाज मुख्यालय जुगानी कलार के निर्देशानुसार कोण्डागांव जिले में समाज के सभी पदों पर मनोनयन की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। समाज की कार्यकारिणी और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व में निर्वाचित ब्लॉक पदाधिकारियों को भी जिला पदाधिकारियों के साथ शपथ दिलाई गई। 

चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव प्रभारी कमलकिशोर कश्यप, निर्मल बघेल, महावीर सरोज, सेत कुमार कश्यप और रमेश पांडे के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से किया गया। चुनाव में त्रिनाथ दीवान को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि प्यारे लाल नाग और बिसरू राम शार्दूल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दया शंकर दीवान को सचिव चुना गया, जबकि लक्ष्मण पांडे और रामेश्वर सेठिया को सहसचिव के रूप में मनोनीत किया गया। 

कोषाध्यक्ष के रूप में केवल करन को दायित्व सौंपा गया, वहीं निरीक्षक पद पर महेंद्र कुमार बघेल और हितेंद्र पांडे को नियुक्त किया गया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में द्रुपत राज सेठिया को जिम्मेदारी दी गई, जबकि महेंद्र पांडे और धर्मराज सेठिया उपाध्यक्ष बनाए गए। सचिव पद पर विकेश प्रधान को चुना गया और अनित नाग व कौशिक चंद्र पांडे को सहसचिव नियुक्त किया गया।

 प्रचार प्रसार का कार्यभार नीलधर बैध को सौंपा गया। 

महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिए सुशीला पांडेय को चुना गया, जबकि श्यामा प्रधान और संतोषी दीवान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इंदेश्वरी बैध को सचिव और उमादीवन को सहसचिव बनाया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में लक्ष्मी नाग को जिम्मेदारी दी गई। 

चुनाव प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समाज के सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के प्रतिनिधियों ने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी समाज के हित में प्रभावी कार्य करेगी और संगठन को मजबूत बनाएगी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news