कोण्डागांव

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
27-Apr-2026 10:27 PM
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 27 अप्रैल। कोंडागांव जिले में दर्ज एक छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने 26 अप्रैल को थाना कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 25 अप्रैल की रात ग्राम बड़े बेंदरी के वार्षिक मेले में गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे घर छोडऩे का झांसा देकर स्कूटी पर बैठाया और रात लगभग 2.30 बजे एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी डोनाल्ड बघेल निवासी बायकापदर बड़े बेंदरी, थाना कोंडागांव के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य मिलने पर उसे 26 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट