कोण्डागांव

पारम्परिक देव मेला में 84 परगनाओं के देवी-देवता
28-Apr-2026 10:37 PM
पारम्परिक देव मेला में 84 परगनाओं के देवी-देवता

पूर्व मंत्री मरकाम, जनप्रतिनिधियों समेत सैकड़ों ग्रामीण जुटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 28 अप्रैल। ग्राम पंचायत शामपुर में आयोजित पारम्परिक देव मेला इस वर्ष भी आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने शामिल होकर देवी-देवताओं के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों के साथ इस परंपरागत आयोजन में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर क्षेत्र के 84 परगनाओं से देवी-देवताओं की विशेष उपस्थिति रही, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं ने मेले की परिक्रमा की। पूरा आयोजन भक्ति और उत्साह के माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

मेले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सभी को इस पारम्परिक मेले की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

गौरतलब है कि शामपुर का यह देव मेला क्षेत्र की पुरातन परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।


अन्य पोस्ट