बेमेतरा

कलेक्टर निवास पर फाग गीतों ने बांधा समा, जमकर खेली होली
17-Mar-2025 2:49 PM
कलेक्टर निवास पर फाग गीतों ने बांधा समा, जमकर खेली होली

बेमेतरा, 17 मार्च। कलेक्टर निवास पर फाग गीतों ने बांधा समा और जमकर होली खेली।
जय बजरंग दल फाग समिति कचहरी पारा ने होली त्योहार के उपलक्ष्य में कलेक्टर निवास पर पारंपरिक लोक फाग गीतों का सस्वर गायन समिति के अध्यक्ष व मुख्य गायक नरोत्तम लाल साहू शिक्षक, वरिष्ठ सहगायक नारायण सिंह ठाकुर, प्रभु राम साहू, सहयोगी गायक फेरु राम साहू, गोकुल बंजारे चंदन, महेश्वर श्रीवास शिक्षक, अभ्भन सेन, सौंखी लाल पोर्ते शिक्षक, रघुवीर नेताम शिक्षक, मुख्य नंगाडा वादक वांग्केश्वर साहू (सोनू), मांदर वादक रामकुमार टंडन शिक्षक, टिमकी वादक संदीप मरकाम, रोहित साहू, बिसेन कुमार साहू आदि कलाकारों ने पारंपरिक पौराणिक फाग गीतों होलिकोत्सव मनाया। तत्पश्चात कचहरी पारा व बाजार पारा के विभिन्न घरों में फाग समिति द्वारा वाद्य सह सस्वर फाग गायन प्रस्तुति प्रदान की गई।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news