‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 8 मार्च। गांजा तस्करी करते ओडिशा के एक आरोपी को कुकदुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कबीरधाम जिले की थाना कुकदुर पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। एक वाहन से गुप्त चैंबर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 60 किलो गांजा जब्त किया है। यह गांजा 12 अलग-अलग पैकेटों में पैक किया गया था और ओडिशा से शहडोल, मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोका और तलाशी लेने पर यह नशीला पदार्थ बरामद किया। इस मामले में आरोपी दुलबो बिसोई संदूबली, ओडिशा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।