कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 9 मई। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहगांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 40 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से विवाह आयोजन में सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विभिन्न वर्गों के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू, जनपद उपाध्यक्ष छत्र किशोर तिवारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


