कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 15 मई। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में नगर की छात्राओं आरिका माग्रे और भूमि माग्रे ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्राएं रामकृष्ण स्कूल की छात्राएं हैं।
बायोलॉजी संकाय की छात्रा आरिका माग्रे ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कॉमर्स संकाय की छात्रा भूमि माग्रे ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के अनुसार दोनों छात्राओं ने जिले स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
दोनों छात्राएं आपस में चचेरी बहनें हैं और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेती रही हैं। परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, मित्रों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी। परिवार के सदस्यों ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। मानिकपुरी समाज ने दी शुभकामनाएं मानिकपुरी समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।
समाज के राकेश दास, सुनील दास, भोला दास, बंटी और लकी मानिकपुरी ने कहा कि दोनों छात्राओं की उपलब्धि समाज के लिए गर्व की बात है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


