कवर्धा

युवती से रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
17-May-2026 4:44 PM
युवती से रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा, 17 मई। थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार जिला कबीरधाम के थाना चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा अपने परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत वापस आने के दौरान उसके साथ रेप  किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर महिला थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच रास्ते में जंगल क्षेत्र में घटित होना पाई गई। सूचना मिलते ही थाना चिल्फी और महिला थाना के टीम द्वारा पीडि़ता को तत्काल उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान पीडि़ता के कथन, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।


अन्य पोस्ट