रायपुर

7 घरों से केवल जेवर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, ज्वेलर भी पकड़ाया
18-Feb-2025 6:24 PM
7 घरों से केवल जेवर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, ज्वेलर भी पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 फरवरी। न्यू राजेन्द्र नगर एवं टिकरापारा के आवासीय कॉलोनियों में लाखों के जेवरात एवं रकम चोरी के आधा दर्जन से अधिक वारदात के  2 शातिर नकबजन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन लोगों ने 7 अलग - अलग सूने मकानों को निशाना बनाया था। दोनों आरोपी है शातिर नकबजन जो पूर्व में भी चोरियों में जेल जा  चुके थे। इनमें से एक  मयंक सोनी  धमतरी के अर्जुनी क्षेत्र में मिर्ची पावडर छिडक़ कर लूट करने के मामले में जेल जा चुका था।इनसे हर चोरी के बाद जेवरातों को बहुत ही कम मूल्य में क्रय करने वाले महादेव ज्वेलर्स के संचालक आरोपी अशोक कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।  इनसे चोरी की सोने के  33 ग्राम, चांदी के जेवरात 329 ग्राम तथा एक  बाइक जब्त किया गया है। यह वभी चुराया था। इनकी कुल कीमत  5,50 लाख रूपए है।

एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि  शातिर नकबजन डी.डी.नगर रायपुर निवासी रितिक वर्मा, जो पूर्व में चोरी/नकबजनी के कई मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है, की तस्दीक करने पर जानकारी प्राप्त हुुई कि वह विगत कुछ दिनों से अपने पास बहुत अधिक मात्रा में नगदी रकम रखता है तथा खर्च करता है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उस पर लगातार नजर रखने पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी, इसके साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा उसके संबंध में जानकारियां जुटाने पर यह ज्ञात हुआ कि जहां - जहां चोरी की घटना घटित हुई थी, उन घटना स्थलों के आसपास रितिक वर्मा उपस्थित रहता था, कि रितिक वर्मा पर फोकस करते हुये घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने पर रितिक वर्मा को एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रितिक वर्मा की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में रितिक वर्मा से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रितिक वर्मा द्वारा अपने साथी डंगनिया डी.डी.नगर निवासी मयंक सोनी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इन सभी पर संगठित अपराध की धारा जोड़ा गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news