महासमुन्द

जिपं चुनाव में अध्यक्ष उषा पटेल और पूर्व जनपद अध्यक्ष रामदुलारी सिन्हा में कड़ा मुकाबला
17-Feb-2025 2:57 PM
जिपं चुनाव में अध्यक्ष उषा पटेल और पूर्व जनपद अध्यक्ष रामदुलारी सिन्हा में कड़ा मुकाबला

सिंधुलता जुगल एवं हराधन साहू भी चुनाव मैदान में 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 17 फरवरी।
जिला पंचायत चुनाव में इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल इस बार उनके क्षेत्र क्र 8 से पुन: चुनावी मैदान में है। परन्तु उन्हें पूर्व जनपद अध्यक्ष पिथौरा रामदुलारी सिन्हा से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके अलावा इस क्षेत्र में सिंधुलता जुगल एवं हराधन साहू भी चुनाव मैदान में है।

रामदुलारी सिन्हा कलार समाज महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश संरक्षक हैं उनकी समाज में बहुत अच्छी पकड़ भी बताई जाती है ।

जिले भर में सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली इस सीट के लिए वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम सिन्हा की पत्नी रामदुलारी सिन्हा ने भी भाजपा से उन्हें अधिकृत करने अपना प्रयास किया था, परंतु असफल रही और अब वे निर्दलीय चुनावी मैदान में हंै।

कुल 37 ग्राम पंचायतों की संख्या वाले जिला पंचायत क्षेत्र क्र 8 में कुल ग्राम संख्या 72 है। इस क्षेत्र से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।वर्तमान अध्यक्ष उषा पटेल का क्षेत्र भी यही है। विगत चुनाव में उन्हें कांग्रेस से टिकट मिली थी और वे सदस्य बनने के बाद अध्यक्ष चुनाव भी जीत कर अध्यक्ष बनी थी। परंतु कांग्रेस की प्रदेश से सत्ता जाते ही उन्होंने भाजपा प्रवेश कर लिया था और अब उन्हें उन्ही के क्षेत्र क्र 8 से ही प्रत्याशी बनाया गया है।

दूसरी ओर इसी क्षेत्र से जनपद अध्यक्ष रह चुकी रामदुलारी सिन्हा भी भाजपा की ओर से सशक्त दावेदार थी परंतु उन्हें टिकिट नही मिलने से अब वे निर्दलीय चुनावी मैदान में कूद पड़ी है।

श्रीमती सिन्हा के मैदान में आते ही क्षेत्र का पूरा समीकरण तेजी से बदल रहा है।क्षेत्र वासियो के अनुसार श्रीमती सिन्हा का उनके जिला पंचायत क्षेत्र के आलावा पूरे विकासखण्ड में खासा प्रभाव है।

माना जा रहा है कि रामदुलारी सिन्हा भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी का समीकरण बिगाड़ चुकी है। वे अभी भी स्वयम को भाजपा की एक कर्मठ कार्यकर्ता मान रही है। क्षेत्र के भाजपा के अधिकांश कार्यकर्ता उनके लिए मैदान में कूद पड़े है जबकि जिला अध्यक्ष उषा पटेल भाजपा में नई होने के कारण कार्यकर्ताओ से सामंजस्य में कुछ कम दिखाई दे रही है।
बहरहाल, नगरीय निकाय चुनाव के घमासान समाप्त होते ही अब आम लोगो की नजरें स्थानीय निकाय चुनाव की ओर लगी है। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news