महासमुन्द
अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
29-Jan-2026 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जनवरी। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत बुधवार को महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया।
इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों से कहा कि आप सभी श्री रामलला दर्शन के पुण्य कार्य में शामिल होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता धर्मेंद्र महोबिया, माखन पटेल सहित अन्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


