‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 16 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी महेश यादव की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में भारी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री लाला साहू ने महेश यादव के जीत की परिणाम घोषित होते ही खुशी से झूम उठे। उन्होंने महेश यादव को अपने कंधे पर बिठाकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,महेश यादव जिंदाबाद, कमल फूल जिंदाबाद,जय श्री राम के नारे लगाते हुए झूमने लगे। देखते ही देखते सभी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
महेश यादव की इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल देखा गया। सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं देते रहे तथा चौक चौराहे, गली-गली में पटाखे फोड़ कर मिठाई बाटकर खुशियां मनाई गई। मतदाताओं के इस आशीर्वाद पर महेश यादव सहित सभी पार्षदों ने आभार व्यक्त किया तथा राजिम के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।