बलौदा बाजार

भाटापारा में खिला कमल, अध्यक्ष बने अश्विनी शर्मा
15-Feb-2025 6:14 PM
भाटापारा में खिला कमल, अध्यक्ष बने अश्विनी शर्मा

भाजपा के 25 पार्षद, कांग्रेस के 5 पार्षद व 1 निर्दलीय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा,15 फरवरी। भाटापारा में कमल खिला। भाजपा के अध्यक्ष सहित 25 पार्षद निर्वाचित हुए। अश्विनी शर्मा ने विजयी होने पर भाटापारा के मातृभूमि को दंडवत प्रणाम किया। वहीं कांग्रेस से 5 पार्षद व 1 निर्दलीय जीतकर आये हैं।

नपा भाटापारा में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी अश्विनी शर्मा ने  7448 मतों से विजय हासिल की। भाजपा को कुल 20235 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदी सतीश अग्रवाल को 12787 वोट प्राप्त हुये। गौरतलब है कि अश्विनी शर्मा मतगणना के शुरुआत से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे थे। भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी अश्विनी शर्मा को प्राय: प्राय:  अधिकतर वार्डों से जीत हासिल हुई है।

जीतते ही मातृभूमि को दंडवत प्रणाम किया

नपा अध्यक्ष प्रत्याशी अश्विनी शर्मा ने भारी मतों से जीत हासिल कर मतगणना स्थल से ही निकलते ही भाटापारा मातृभूमि की पावन धरा को दंडवत नमन करते हुये प्रणाम किया एवं नगपा अध्यक्ष के रूप में सुनहरा अवसर देने पर नगरवासियों का हृदय से आभार जताया एवं अपनी इस जीत को नगरवासियों व भाजपा  कार्यकर्ताओं की जीत बताया।

31  में 25 बीजेपी पार्षद चुनकर आये हैं

गौरतलब है कि नगपा में भाजपा अध्यक्ष के साथ-साथ  25 भाजपा पार्षदों की जीत हुई है, वहीं कांग्रेस से 5 पार्षद व 1 निर्दलीय जीतकर आये हैं।

रविवार 16 फरवरी को भाजपा के नगपा मे ऐतिहासिक जीत पर सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय से आभार रैली निकाली जाएगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी नगरपालिका में नगरवासियों ने अध्यक्ष व पार्षदों को पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा के नेतृत्व को नगपा के सत्ता में काबिज कराया, उसके लिए नगरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news