बलौदा बाजार

भाटापारा : 2.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
21-Apr-2026 6:05 PM
भाटापारा : 2.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 21 अप्रैल।
नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में आज नगर के अवरेठी तालाब परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश तिवारी,विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मंत्रोच्चार के बीच फावड़ा चलाकर और शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्यों की विधिवत शुरुआत की। नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य शुरू किया गया है।
तालाब सौंदर्यीकरण- अवरेठी तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे तालाब का कायाकल्प किया जाएगा। एसएलआरएम सेंटर जीर्णोद्धार- शहर के कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए 4 एसएलआरएम सेंटरों के जीर्णोद्धार हेतु 150.64 लाख रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि नागरिकों को मनोरंजन और भ्रमण के लिए एक सुंदर स्थल भी उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबडिय़ा, सभापति बाल गोविंद पटेल, वार्ड पार्षद उमाशंकर वर्मा, चंद्रप्रकाश ध्रुव, एवं रोहिणी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा भाटापारा का सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प और प्राथमिकता है। आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, वे केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि शहर के भविष्य को संवारने की मजबूत नींव हैं।
अवरेठी तालाब का सौंदर्यीकरण न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि यह नागरिकों के लिए एक प्रेरणादायक सार्वजनिक स्थल बनेगा। वहीं, एसएलआरएम सेंटरों का उन्नयन भाटापारा को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। हमारा लक्ष्य है स्वच्छ, सुंदर और विकसित भाटापारा। इसके लिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी के बल पर हम भाटापारा को प्रदेश के अग्रणी नगरों में स्थापित करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, प्रदेश स्थायी सदस्य राकेश तिवारी,वरिष्ठ आरएसएस सदस्य टिक्कू नायडू,नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबडिय़ा,सभापति गोविंद पटेल,संतीश तलरेजा, मनीष मिश्रा, पार्षदगण मोंटू ध्रुव,उमाशंकर वर्मा,नंदू वैष्णव, भुवन सिंह ठाकुर, चंद्रकांत खूंटे, संतीश साहू, कीर्तन जायसवाल, महाबल बघेल, आशीष टोडर, लिकेश साहू, संजय बंजारे, लोकेश भाऊ, मालिक राम बांधे संजय चतुर्वेदानी,विक्की ठाकुर चरण ढीमर यशपाल सिंह महेश शर्मा चक्रधारी राजू रात्रि मंगल ध्रुव विजय यादव मनोज वर्मा गोस्वामी कुशल गोस्वामी रोहित रजक गोलू रात्रि दुबे भैया विनोद सेन ह्यूमन साहू दिनेश तिवारी विजय यादव मालिक राम जांगड़े मनोज वर्मा,सतीश साहू लोकेश जायसवाल एवं समस्त वार्डवासी मौजूद रहे ।


अन्य पोस्ट