बलौदा बाजार

बैटरी चोरी की घटनाएं बढ़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
20-Apr-2026 6:41 PM
बैटरी चोरी की घटनाएं बढ़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 20 अप्रैल। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बैटरी चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरी बाईपास में खड़े एक ट्रक से दो बैटरियां और अन्य सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी चारपहिया वाहनों से बैटरी चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। स्थानीय लोगों ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।


अन्य पोस्ट