बलौदा बाजार

महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण जरूरी-नपाध्यक्ष
22-Apr-2026 9:00 PM
महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण जरूरी-नपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 22 अप्रैल। लोकसभा में प्रस्तुत महिला आरक्षण विधेयक पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि विपक्षी दलों और कांग्रेस के समर्थन नहीं देने के कारण यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।

अशोक जैन के अनुसार, इस विधेयक के पारित होने से महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिल सकता था, जिससे संसद में महिला सांसदों की संख्या बढ़ती और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकती थीं और समाज में उनकी भागीदारी मजबूत होती।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इस विधेयक का समर्थन नहीं कर महिलाओं की खुशी व उत्साह को कम किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को मिलने वाले हक और अधिकार को समाप्त करने का प्रयास किया गया।

अशोक जैन ने कहा कि भविष्य में नारी शक्ति अपनी भूमिका निभाएगी और इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं के हित में था और विपक्ष को इससे खतरा दिखना समझ से परे है।

उन्होंने नारी शक्ति के महत्व पर जोर दिया और कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण आवश्यक है।अंत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भविष्य में इस विधेयक को पुन: पारित कराने का प्रयास करेगी, ताकि महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके।


अन्य पोस्ट