रायपुर
कर्मचारी महासंघ का अभ्यास वर्ग कल से
14-Feb-2025 7:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग पहली बार रायपुर में 15 व 16 फरवरी को आयोजित किया गया है। देवपुरी मार्ग पर महाराजा पैलेस के पीछे अभियन्ता भवन में आयोजित इस अखिल भारतीय कार्यक्रम में देशभर से वरिष्ठ कर्मचारी प्रतिनिधि पदाधिकारी शामिल होंगे। इस अभ्यासवर्ग में अंडमान निकोबार के प्रतिनिधियों ने भी आने की सूचना दी है।
अभ्यास वर्ग का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा करेंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश से आए राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपन डोगरा तथा राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा भोपाल के संयोजन में होगा। यह जानकारी संघ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे