गरियाबंद

राजिम कुंभ कल्प: आज हास्य व्यंग्य कविताओं से गुदगुदाएंगे पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे
14-Feb-2025 3:06 PM
राजिम कुंभ कल्प: आज हास्य व्यंग्य कविताओं से गुदगुदाएंगे पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 14 फरवरी। राजिम कुंभ कल्प में 14 फरवरी को तीसरे दिन मुख्य मंच के प्रमुख आकर्षण हास्य व्यंग्य के कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे होंगे।

वे अपनी कविताओं से लोगों को गुदगुदाएंगे। साथ ही गरिमा दिवाकर की टीम और आरती बारले की टीम द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ संस्कृति की झांकी लोकगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करेंगी।

सांस्कृतिक मंच में दोपहर 3 से 7 बजे तक छग के प्रसिद्ध कलाकार सुखदेव बंजारे पंथी नृत्य करेंगे। रितिका सिकट छत्तीसगढ़ी रिमिक्स का मनमोहक प्रदर्शन अपनी कला के माध्यम से करेंगी। अजय करमोकर संगीत से समा बांधेगें। महेंद्र सिंह चौहान पंडवानी गायन से दर्शकों को महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को बताएंगे।

भुनेश्वरी की टीम मानस गायन से भक्तिमय माहौल बनाएगी। इनके अलावा दुर्गा रानी जायसवाल लोक कला मंच, रजमत बाई कंवर, मुकेश कुमार नेताम मांदरी नृत्य, अर्जुन चेलक मंगल भजन, जगराता ग्रुप, नारद चक्रधारी, भगवंतीन कुर्रे सांस्कृतिक मंच पर झमाझम प्रस्तुति देंगे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news