दन्तेवाड़ा

पंचायत चुनाव : प्रत्याशी झोंक रहे दमखम
13-Feb-2025 9:59 PM
पंचायत चुनाव : प्रत्याशी झोंक रहे दमखम

दंतेवाड़ा, 13 फरवरी। दंतेवाड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। इस दौरान संबंधित प्रत्याशियों द्वारा प्रचार में पूरी ऊर्जा लगाई जा रही है।

दंतेवाड़ा जिले की गीदम जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हारम विशेष रूप से चर्चा में रहती है। गीदम नगर से जुडेंं होने के करण इस ग्राम पंचायत का परिणाम नगर के वोटरों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ता है।

दंतेवाड़ा जिले के शहरी इलाकों में इस समय चुनावी शोर चरम पर है। ग्राम, जनपद और जिला पंचायत के प्रतिनिधियों हेतु प्रत्याशी रात - दिन सक्रिय प्रतीत हो रहे हैं।

गीदम नगर से जुड़ी हुई ग्राम पंचायत हारम में सरपंच पद हेतु कांटे की टक्कर नजर आ रही है। पूर्व सरपंच प्रमिला सुराना चुनावी मैदान में दावेदारी कर रही हैं। वे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना की पत्नी है।

इसी क्रम में फगनी वेक भी चुनावी दंगल में ताल ठोक रही है। पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उनकी छवि साफ सुथरी प्रत्याशी की है। फगनी को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

ग्राम पंचायत हीरम अंतर्गत सरपंच पद हेतु नई प्रत्याशी रंजीता ध्रुव भी चुनावी अखाड़े में ताल ठोंक रही है। रंजीता पहली मर्तबा चुनावी दंगल में उतरी है। वे मतदाताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं। इसके दाम पर चुनावी मैदान में बाजी मारने की जुगत में है।


अन्य पोस्ट