बलौदा बाजार

प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ आक्रोश-भूपेश
07-Feb-2025 9:36 PM
प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ आक्रोश-भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 7 फरवरी।  प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जितनी भी योजनाएं कांग्रेस सरकार ने लागू की, जो आम जनता को सीधा लाभ पहुंचा रही थी, सभी को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। उक्त बातें गार्डन चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही।

श्री बघेल ने आगे बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में जनमानस कांग्रेस के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। भाजपा धान, बोनस का पैसा नहीं दे  पा रही है। भाजपा लोगों को डरा रही है, हार से भयभीत होकर आम जनों को परेशान कर रही है। भाजपा लोगों को महंगाई दे रही है, कांग्रेस लोगों को ताकत देगी। भाजपा साल भर से लोगों को धोखा दे रही है। कांग्रेस ने गऱीब, आम जनता, व्यापारी, किसान के लिए काम करती है। भाजपा नाम बदलने वाली सरकार है जो समाज के बीच जहर बो रही है।

आगे कहा कि भाजपा ने बलौदाबाजार में कलेक्टर भवन को जलाने का काम किया, निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया। न्याय देने के बजाय, जांच कराने के बजाय निर्दोष लोगों को सजा दे रही है। जनता भाजपा को जवाब देने को तैयार है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ कर नहीं पा रहे हैं। मंत्रिमंडल की आपसी प्रतिस्पर्धा ने प्रदेश के विकास को ठप कर दिया है। भाजपा नौकरी देने के बजाय लोगों को नौकरी से निकाल रही है।

जनता से अपील है कि नगरीय निकाय चुनाव में धनबल के खिलाफ जनबल को भारी मतों से विजयी बनाएं। सभा को शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय,जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, विद्या भूषण शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, मोतीलाल वर्मा, परमेश्वर यदु ने भी संबोधित किया।

उक्त अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में ब्लॉक अध्यक्ष द्व्य विक्रम गिरी गोस्वामी, रूपेश ठाकुर, राकेश वर्मा , अनिल साहू,गंभीर सिंह ठाकुर, सुशील तिवारी, उमेश जैन, भरत जायसवाल, निखिलेश त्रिवेदी, संदीप पांडेय, राजा तिवारी, पदमेश्वरी साहू कालिंदी वर्मा, रमेश मिश्रा,विक्रम पटेल,धर्मेंद्र वर्मा, शैलेन्द्र बंजारे,लखेश साहू , गणेश शंकर साहू,दिलीप सोनी, के के वर्मा,मनोज प्रजापति, सुभाष राव, सुदेश साहू,रविन्द्र नामदेव, गोविंद पात्र, सुरेंद्र यादव,परमानंद साहू,चित्तेश्वर साहू, शाश्वत यादव, शिव शुक्ला, सुखदेव साहू,गौतम ठेठवार,शिव जायसवाल, संतोष जायसवाल, देवेंद्र बंजारे, अर्जुन सेन, गोल्डी मर्रेया,अभिषेक पटेल, राजू रजक,प्रवीण सेन, अजय भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news