‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 7 फरवरी। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार व राज्य में विष्णुदेव की सरकार है, विधायक व संासद भी हमारे है। निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होती है तो विकास कार्य करने में आसानी होगी। उक्त बातें प्रदेश सरकार में वनमंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को बचेली प्रवास के दौरान कही।
निकाय चुनाव को लेकर वन व पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी बचेली नगर पहुंचे। वार्ड 6 में सभा कर नगर पालिका बचेली के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजू जायसवाल एवं सभी वार्डो के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मत देने की अपील की।
वार्ड में सामुदायिक भवन, सडक़ डामरीकरण, स्ट्ीट लाईट, पाईपलाईन की मांग पर केदार ने आश्वासन देते हुए कहा कि पालिका चुनाव में जीतने पर पहली प्राथमिकता इन मंागो केा पूरा कराने की रहेगी। साथ ही वन पट्टा में काबिज लोगो केो पट्टा एवं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान सभी को दिये जायेगे। आयुष्मान भारत योजना, महतारी योजना का लाभ दिया जा रहा है, गरीबो मुफत चावल दिया जा रहा है। राजू जायसवाल को अध्यक्ष पद पर जीताये, विकासात्मक कार्यों के लिए धन की कमी नही होगी।
इसके अलावा जनता को संबोधित करते हुए सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कहा कि भाजपा की सरकार है जो जनता के हित में कार्य कर रही है। बचेली से हमेशा भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
एक साल में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन- अटामी
विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि राजू जायसवाल को अध्यक्ष पद पर जीताये, नगर के विकास में किसी तरह की कमी नही होगी। जनता की जो भी समस्याएं है उसका समाधान किया जायेगा साथ ही जो भी मंागे होगी उसे पूरा करने का प्रयास करेगें। पिछले पालिका कार्यकाल में कांगे्रस की सरकार थी, पैसा तो आया लेकिन बंदरबाट कर विकास कार्य में जो होना था वह कुछ नही हुआ। भाजपा की सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। विधायक बने मुझे एक साल हुआ है, इस दौरान करोड़ो के विकास कार्य का भूमिपूजन हुआ है यह है हमारी सरकार।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष पिंटूराम उईकेे, मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, धन सिंह नाग, निलेश पाटले, दीपक सरकार, श्यामलाल सेठिया, हरीश शर्मा, सतीश प्रेमचंदानी, अर्जुन भास्कर, मंगलु कुजाम, पुष्पा सिंह, झिलकी नाग, भानवती साहु, विलासिनी नाग, जंयती माला कुंडु, हेमंत रजक, सुष्मिता सरकार, राजश्री मंडावी, निलीमा सरकार, सावित्री आचार्य आदि उपस्थित रहे।