मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

रंगोली और शपथ से दिया मतदान का संदेश
28-Jan-2025 3:20 PM
रंगोली और शपथ से दिया मतदान का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 28 जनवरी।
उज्जवल बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन, घुटरा की समस्त पदाधिकारियों, कैडरों और स्वसहायता समूह की दीदियों ने रंगोली और शपथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। रंगोली की आकृतियों में मतदान करने की प्रेरणा देने वाले स्लोगन और चित्र प्रदर्शित किए गए, जो आम जनता को आकर्षित करने में बेहद प्रभावशाली साबित हुए। इसके साथ ही संकुल संगठन के पदाधिकारियों और कैडरों ने कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया।

इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत की ओर से प्रभा प्यासी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, स्वच्छ भारत मिशन और सहायक विकास विस्तार अधिकारी मंजुला कौरव ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ ली और सभी उपस्थित लोगों को मतदान का महत्व समझाया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news