मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

दसवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करें-शिप्रा तिवारी
06-Feb-2026 3:50 PM
दसवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करें-शिप्रा तिवारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेंद्रगढ़, 6 फरवरी। वर्ष 2023-24 में मा.शिक्षा मंडल हाई स्कूल परीक्षा प्रावीण्य सूची में दसवें स्थान पर रही शिप्रा तिवारी को शा क उ मा वि शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ में वर्तमान में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु सलाह और मार्गदर्शन दिया गया।

शिप्रा तिवारी ने छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने, सकारात्मक सोच, स्वकेंद्रित होकर ब्लूप्रिंट के आधार पर गत वर्षों के प्रश्नपत्रों के साथ अपना स्वयं से शत-प्रतिशत अध्ययन करने, उत्तर पुस्तिका में लिखने के तरीके को बताया तथा परीक्षा अवधि तक मोबाइल फोन, अनावश्यक चर्चा, नये प्रयोग, आदि से दूर रहते हुए नियमित रूप से कठिन लगने वाले विषयों एवं पाठों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हुए अध्ययन करने हेतु सलाह दी गई। साथ ही सादा भोजन, नींद, एवं स्वास्थ्य को भी ध्यान हेतु आग्रह किया। शिप्रा तिवारी के पिता दिव्यानंद तिवारी ने पालकों से आग्रह किया  कि छात्र -छात्राओं पर अनावश्यक दबाव न बनाएं तथा पढऩे लायक वातावरण निर्मित करने हेतु आग्रह किया। अर्चना वैष्णव

प्राचार्य ने शिप्रा तिवारी द्वारा दिए गए सलाह को गंभीरता से लेते हुए अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी। नारायण तिवारी ने उत्तर पुस्तिका में लिखने की कला बताईं और शिप्रा तिवारी को सफलता हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी। टी विजय गोपाल राव ने दिव्यानंद तिवारी और शिप्रा तिवारी को अपने आग्रह पर शाला में आने एवं मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद और आभार व्यक्त किया एवं शाल श्रीफल से सम्मानित किया।


अन्य पोस्ट