सरगुजा
वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन में भाग लेंगे सीएम
24-Jan-2025 9:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 24 जनवरी। वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की रचना के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 जनवरी को लखनपुर थाना के सामने हाई स्कूल मैदान पर सार्वजनिक रूप से वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आरएसएस सरगुजा के जिला संघ चालक भगवान दास अग्रवाल ने बताया कि एकल अभियान के विकासखंड में सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम का समय दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक रखा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे