सरगुजा

लखनपुर के समीर का सीबीएसई 10वीं में 90.6 फीसदी अंक
16-Apr-2026 8:46 PM
लखनपुर के समीर का सीबीएसई 10वीं में 90.6 फीसदी अंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 16 अप्रैल। सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत निवासी छात्र समीर उद्दीन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

समीर उद्दीन ओरिएंटल पब्लिक स्कूल अंबिकापुर के छात्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार सहित नगरवासियों में गर्व और उत्साह का वातावरण है। समीर के पिता समीम खान लखनपुर नगर पंचायत के पार्षद होने के साथ-साथ पत्रकार भी हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बताया गया कि समीर की पढ़ाई के प्रति रुचि को देखते हुए 9वीं कक्षा में उनका प्रवेश ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में कराया गया था। वे प्रतिदिन लखनपुर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय कर अंबिकापुर स्थित विद्यालय आते-जाते थे, जो उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

समीर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवारजनों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई।


अन्य पोस्ट