सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 16 अप्रैल। नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को हुई। जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को नक्शा प्रोजेक्ट को समय सीमा में संपादित कर प्रशिक्षण में अच्छे से सहभागिता लेने निर्देशित किया। इस दौरान एमपीएसईडीसी से योगेश वानी एवं अमन सेन तथा सीएलआर कार्यालय से प्रदीप वर्मा एवं श्री रमेश मिश्रा के द्वारा नक्शा प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस दौरान बताया गया कि हृ्र्यस्॥्र कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी भूमि रिकॉर्ड्स के लिए एक सटीक और व्यापक भू-स्थानिक डाटाबेस तैयार करना है। यह कार्यक्रम हवाई और जमीनी सर्वेक्षणों को उन्नत त्रढ्ढस् तकनीक के साथ जोडक़र भूमि प्रशासन को बेहतर बनाएगा, सम्पत्ति स्वामित्व रिकॉर्ड्स को आसान करेगा और शहरी योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करेगा। सटीक भू-स्थानिक डेटा से निर्णय लेने की प्रक्रिया बेहतर होगी, भूमि उपयोग योजना अधिक प्रभावी बनेगी और सम्पत्ति से जुड़े लेन-देन आसानी से किए जा सकेंगे। इस दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नोडल नक्शा प्रोजेक्ट उषा नेताम, अधीक्षक भू अभिलेख उषा नेताम, दीपिका दुबे, नगर निगम क्षेत्र के पटवारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख उपस्थित रहे।


