सरगुजा

शशिमा कुजूर को पीएचडी
15-Apr-2026 9:33 PM
शशिमा कुजूर को पीएचडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सीतापुर, 15 अप्रैल। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा छत्तीसगढ़ ने शशिमा कुजूर को पीएचडी उपाधि प्रदान की है। शशिमा कुजूर को ‘जनजातीय महिलाओं के सशक्तिकरण में शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव: सरगुजा जिले के विशेष संदर्भ में’ विषय पर उनके शोध के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध डॉ. मुकुल रंजन गोयल प्राध्यापक, समाजशास्त्र, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर ,जिला सरगुजा के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किए।

अब तक प्रोफेसर डॉ. मुकुल रंजन गोयल के निर्देशन में अब तक कुल 05 शोधार्थियों ने शोध उपाधि प्राप्त किए है। शशिमा कुजूर ने अपने शोध कार्य में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में जन जागरूकता, सशक्तिकरण जैसी योजनाओं में महिलाओं की सहभागिता एवं शासकीय योजनाओं की समीक्षा का अध्ययन किया है। पीएचडी वायवा के लिए विषय विशेषज्ञ एक्सपर्ट के रूप में डॉ ऋचा यादव, वरिष्ट प्राध्यापक समाजशास्त्र , डॉ सी वी रमन यूनिवर्सिटी कोटा, बिलासपुर छत्तीसगढ़ , डॉ शारदा प्रसाद त्रिपाठी, कुलसचिव संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर, डॉ पीयूष कुमार पाण्डेय, अकादमी, विशेष कर्तव्य अधिकारी, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर, डॉ सुषमा भगत,विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र ,शास राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर , डॉ प्रदीप एक्का , विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, राजीव गांधी शास स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर, की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

शशिमा कुजूर ने पांच राष्ट्रीय एवं 3 अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस एवं सेमिनार में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया और कुल पांच शोध पत्र प्रतिष्ठित जनरल में प्रकाशित हुए हैं।

 शशिमा कुजूर वर्तमान में सहायक प्राध्यापक , समाजशास्त्र विभाग , श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर सरगुजा में कार्यरत है ।

शशिमा कुजूर की इस उपलब्धि के लिए संस्था के प्राचार्य डॉ एस. के. टोप्पो, डॉ आर .के . बरगाह सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट