सरगुजा

नए धान खरीदी केंद्र व समिति का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन
15-Apr-2026 9:36 PM
नए धान खरीदी केंद्र व समिति का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर,15 अप्रैल। विकासखंड लखनपुर के ग्राम बिनकरा में नए धान खरीदी केंद्र एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के शुभारंभ का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस दौरान कोरजा के नर्सरी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जमगाला से अलग होकर बिनकरा में नई समिति एवं धान खरीदी केंद्र की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार लगातार उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। किसानों को अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 105 नई समितियों का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिनमें लखनपुर के बिनकरा की समिति भी शामिल है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नई समिति शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अब दूरस्थ केंद्रों तक धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष बुधन राम, सुखचंद राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सत्यनारायण साहू, सचिन अग्रवाल, लक्ष्मण साहू, मदन राजवाड़े, सुखसाय पोर्ते, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह, शिवराज सिंह, राजेंद्र साहू, महेश्वर राजवाड़े, विजय राजवाड़े, चुन्नूलाल यादव, रामाधार राजवाड़े, नासिर मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, अभिषेक राजवाड़े, आनंद सिंह, महेंद्र दास, धर्मेंद्र कुशवाहा, विजय मरावी सहित अन्य ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट