अम्बिकापुर, 20 जनवरी। मन की बात के 118वां एपिसोड नगर निगम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के बंगालीपारा गांधीनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया व महामाया अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी व वार्डवासियों की मौजूदगी में सुनी गई।
मन की बात के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने आगामी होने वाले नगर निगम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अपनी बात रखते हुए कहा कि इस बार नगर निगम में कमल का फूल खिलाना है। डबल इंजन की सरकार को त्रिपल इंजन का बनाना है। पार्षद और महापौर दोनों भारतीय जनता पार्टी से हों, इस बात की चिंता वार्डवासियों सहित कार्यकर्ताओं को भी करनी है।
महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने बताया कि आज महामाया मंडल के 50 बूथों में मन की बात की 118 संस्मरण को सुना गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन बूथ अध्यक्ष नेपाल एतवार ने किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद निरंजन राय,विकास वर्मा,विनय त्रिपाठी, राकेश गुप्ता,अनुज सिंह,विपिन पांडेय,जितेंद्र सिंह,दीपक सोनी, प्रभाकर वर्मा,संजीत विश्वास, असीम दास, संजीत सरदार,गोपाल हालदार,गणेश्वरी चौहान, सरस्वती यादव, रजनी बिंद, ज्योति राय,अनीता बैरागी,कला चंद्र साव,तपन दास, निरंजन हालदार,अशोक दास,अजीत विश्वास,संजय ठाकुर,नारायण मलिक,प्रशांत पांडेय,निलेश श्रीवास्तव आदि सम्मिलित हुए।