धमतरी

हेलमेट पहनकर 5 दिव्यांगों ने निकाली बारात
20-Jan-2025 4:26 PM
हेलमेट पहनकर 5 दिव्यांगों ने निकाली बारात

पुलिस बने बाराती, किया जागरूक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 20 जनवरी।
शहर में ट्रैफिक जागरूकता बारात निकली। शादी के 7 फेरे लेने के पहले 5 दिव्यांगों ने हेलमेट पहनकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने कहा। 
एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने घड़ी चौक में दूल्हे को हेलमेट पहनाया। डीजे की धुन में शहर में बारात निकाली। विधायक ओंकार साहू भी बारात में शामिल हुए। रास्तेभर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने कहा। दोपहर एक  बजे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल  आमातालाब में बारात का स्वागत हुआ। इसके बाद विधि-विधान से पंडित ने पूजा-अर्चना कराई। शादी में छग राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल व अनीता अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने दिव्यांग जोड़े का कन्या दान किया।

एक्जेक्ट फाउंडेशन रुद्री ने 18 व 19 जनवरी को सामूहिक विवाह कराया। 18 जनवरी को शाम 6 बजे हल्दी, मेहंदी, संगीत कार्यक्रम होंगे। 19 जनवरी को 5 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक्जेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी ने कहा कि दिव्यांग सामूहिक विवाह का यह तीसरा साल है। इस साल भी 5 जोड़े का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से किया गया।

इन 5 दिव्यांगों का विवाह 
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ओमप्रकाश मांझी संग सावित्री मांझी, चेतन निर्मलकर संग पूर्णिमा साहू, नागेश प्रसाद संग जागेश्वरी पॉल, हेमकुमार बंजारे संग सीता मांडले, गौतम कंवर संग रुक्मिणी दाम्पत्य सूत्र में बंधे। पुलिस विभाग ने 5 दिव्यांग दुल्हन को भी हेलमेट दिया। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news