गरियाबंद

निकाय चुनाव: आरक्षण के बाद दावेदार सक्रिय
18-Jan-2025 2:17 PM
निकाय चुनाव: आरक्षण  के बाद दावेदार सक्रिय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 18 जनवरी। नगरीय निकाय चुनाव की तिथि तो अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कौन बनेगा गरियाबंद नगर पालिका का अध्यक्ष इस पर अब चौक चौराहों पर चर्चा होने लगी है। गरियाबंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद जैसे ही अनारक्षित मुक्त हुआ यहां अध्यक्ष पद के दावेदारों की एक लम्बी सूची तैयार होने लगी है।

गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष का पद इस समय भी अनारक्षित मुक्त है पिछले चुनाव में यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया था, और इस चुनाव में भी भाजपा चाहती है कि अध्यक्ष के पद पर पुन: उसका कब्जा हो इस वजह से भाजपा में दावेदारों की सूची कुछ ज्यादा ही लम्बी है, जहां पूर्व अध्यक्ष गफ्फार मेमन भाजपा के टिकिट के लिए पुन: सक्रियता दिखा रहे हैं, वहीं भाजपा से रिखी राम यादव भी सशक्त दावेदार के रूप मे उभरे है वे समाज मे अपनी सक्रियता, समर्पित कार्यकर्ता एवं आर एस एस से गहरे जुड़ाव तथा अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले चेहरे के रूप में जाने जाते है।

पिछले बार पुरुष वर्ग का अध्यक्ष गरियाबंद को मिला था तो इस बार भाजपा की महिला नेत्रीयों के नामों की भी दावेदारी दिख रहीं जिसमें तनु साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू आदि शामिल है तथा भाजपा से पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके अपनी मिलनसार छबि अध्यक्ष दावेदारी किया है। इसके अलावा भाजपा के डॉ आशीष शर्मा, आसिफ मेमन, अजय रोहरा, प्रशांत मानिकपुरी भी संभावित उम्मीदवारों की सूची मे शामिल है. दूसरी ओर कांग्रेस की बात करे बीते कुछ दिनों से एक नाम ने सुर्खियों मे स्थान बनाया है वह है गोपाल सिन्हा और उनके नाम के फ्लेक्स भी नगर में लग गया है। वैसे गोपाल सिन्हा राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं रहे है लेकिन नगर के सम्मानित सिन्हा परिवार के सदस्य के रूप में एक अच्छी छबि है, साथ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वर्गीय मनोहर लाल सिन्हा के सुपुत्र होने का लाभ उन्हें मिलेगा।

गोपाल सिन्हा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी काफी सक्रिय रहते है जिसके कारण भी वे संभावित उम्मीदवारों मे शामिल है। दूसरी ओर अन्य नामों की चर्चा करे तो कांगेस से गैंद लाल सिन्हा अपने धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोगात्मक भावना से नगर में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने में अग्रणीय भूमिका निभाते, इसके अलावा संदीप सरकार, रितिक सिन्हा, राजेश साहू, हरमेश चावडा आदि भी संभावित उम्मीदवारों की सूची मे शामिल है। इस प्रकार देखे तो लगभग 8648 महिला पुरुष मतदाता वाले इस नगर पालिका पारिषद के अध्यक्ष पद के अनारक्षित मुक्त होते ही यह निश्चित हो गया था कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा की ओर से दावेदारों की लम्बी सूची होगी लेकिन टिकिट किसे मिलेगी यह भविष्य ही बताएगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news