गरियाबंद
नारी शक्ति वंदन विधेयक नए भारत की ऐतिहासिक कदम - अशोक बजाज
17-Apr-2026 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 17 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस विधेयक के पेश होने से पूरे देश भर में खुशी का माहौल है।
श्री बजाज ने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि बिना किंतु परंतु के इस बिल समर्थन करें।
नारी शक्ति वंदन विधेयक सर्वसम्मति से पारित होना नए भारत की ऐतिहासिक घटना होगी तथा इससे संसद का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित होने से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को मिलने वाला 33 फीसदी आरक्षण केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिला नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


