गरियाबंद
नवापारा राजिम, 17 अप्रैल। तहसील साहू संघ अभनपुर के कार्यकारणी का विस्तार करते हुवे विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की नियुक्ति किया गया,जिसमें सोनेसिल्ली निवासी युवा कार्यकर्ता मुकेश कुमार साहू एवं ग्राम बजरंगपुर निवासी प्रेमचंद साहू को तहसील साहू संघ अभनपुर के युवा प्रकोष्ठ का सदस्य मनोनीत किया गया।
इन दोनों की नियुक्ति समाज के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता के आधार पर किया गया, मुकेश साहू लम्बे समय से समाज के युवा प्रकोष्ठ में कार्य करते आ रहे है, पूर्व में भी प्रदेश साहू संघ,परिक्षेत्र युवा प्रकोष्ठ के पदों पर रह चुके है, इसी तरह प्रेमचंद साहू की नियुक्ति भी उनकी सामाजिक सक्रियता को देखते हुए किया गया है। दोनों ने इस नियुक्ति पर तहसील साहू संघ अध्यक्ष के तुलेश साहू एवं समस्त पदाधिकारी का आभार वक्त किया है।
वही साहू समाज के अन्य पदाधिकारी एवं ग्राम वासियों ने दोनों युवा तुर्क सदस्य को बधाई शुभकामनाएं दिए हैं।


