गरियाबंद

फिजिक्स व्याख्याता ने लिया प्रशिक्षण
16-Apr-2026 4:37 PM
फिजिक्स व्याख्याता ने लिया प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 16 अप्रैल। पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का आईआईटी भिलाई  में साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबिलिटी आधारित प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के अनेकों पीएमश्री स्कूल अंतर्गत अध्यापन कार्य का रहे विज्ञान एवं गणित शिक्षकों का क्षमता विकास हेतु एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी में पारंगत बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार पीएमश्री राज्य प्रभारी आशीष गौतम के साथ छत्तीसगढ़ के 148 विज्ञान एवं गणित शिक्षकों ने आईआईटी भिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उक्त प्रशिक्षण में पीएम श्री हरिहर हायर सेकेंडरी स्कूल गोबरा नवापारा से फिजिक्स व्याख्याता मुक्ति साहू द्वारा प्रशिक्षण लिया गया। भारत सरकार द्वारा संचालित पीएमश्री स्कूल जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से लागू करना और देशभर में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। पीएम श्री स्कूल,अन्य स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे ताकि शिक्षा में समानता और गुणवत्ता लाई जा सके जहाँ डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास, लैब्स, ग्रीन स्कूल, खेल और कौशल शिक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराया जा रहा है ।

परीक्षाआधारित शिक्षा से हटकर प्रयोगात्मक और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देना एवम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना।पीएम श्री स्कूल में सेवायें प्रदान कर रहे।

शिक्षकों को भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षित करना आवश्यक है ।

इसी उद्देश्य से राज्यभर से 148 शिक्षकों का प्रशिक्षण आईआईटी भिलाई  में आयोजित हुई है जिसमे शिक्षकों को सिक्योरिटी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, स्मार्ट लैब थ्रीडी प्रिंटर, नेचर लैब, गूगल क्लासरूम, सायबर सायकोलाजिकल इंपैक्ट, ड्रोन टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन प्लेटफार्म आधारित बेहतर कक्षा संचालन के तरीके सिखायें गए एवं आईआईटी लैब का अवलोकन करवाया गया। समापन इसके साथ छत्तीसगढ़ के चयनित पीएमश्री विद्यालयों से 148 शिक्षक भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता प्रदान किए एवं सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया ।

 समारोह में शिक्षकों द्वारा पाँच दिवसीय प्रशिक्षण पर अपना फीडबैक प्रस्तुत किया।  इस आयोजन में विशेष रूप से आशीष गौतम ,पीएमश्री राज्य प्रभारी एवम राज्य सहायक कार्यक्रम समन्वयक,अनुराग जॉन एस्कॉट, श्वेता सिंह एस्कॉर्ट ,अभिषेक सहारे जोन लीडर दुर्ग ,नितेश शर्मा जोन लीडर रायपुर ,पारुल ओझा जोन लीडर बिलासपुर ,अमरीन जोन लीडर सरगुजा ,नोहर देवांगन जोन लीडर बस्तर की विशेष सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट