सरगुजा

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
16-Jan-2025 9:48 PM
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 16 जनवरी। सडक़ सुरक्षा माह अंतर्गत सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार आमनागरिकों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल यातायात पुलिस द्वारा दरिमा थाना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आमनागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस टीम द्वारा सडक़ सुरक्षा के महत्व बताकर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाईश दी गई। सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन कर सडक़ दुर्घटनाओं की संख्या को कम किया जा सकने की जानकारी नागरिकों को दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस मितान के सदस्यों एवं पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर यातायात के नियमों का पालन कराये जाने हेतु आमनागरिकों को जागरूक कर प्रेरित किया गया।

यातायात पुलिस टीम द्वारा जागरूकता सन्देश एवं सडक़ सुरक्षा से सम्बंधित जागरूकता वीडियो को प्रसारित कर आमनागरिकों को सडक़ सुरक्षा के प्रति दायित्व एवं कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सडक़ सुरक्षा से सम्बंधित जागरूकता पोस्टर पम्पलेट नागरिको कों वितरित कर जागरूकता सन्देश दिया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी तृप्ति सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव, आरक्षक अमन पुरी,आरक्षक शिव प्रताप सिंह, पुलिस मितान के सदस्य विक्की गुप्ता, श्रुति तिवारी, बसंत श्रीवास्तव, श्रेयांश तिवारी , आर्यन पांडेय, दीपक शर्मा सहित राजीव गाँधी पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स विकेश और उनके साथी सक्रिय रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news